फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The Sevashram Inter College team defeated

Bhadohi News: सेवाश्रम इंटर कॉलेज की टीम ने जीडी स्कूल को 60-11 से हराया

Sun, 25 Oct 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
The Sevashram Inter College team defeated
महर्षि आजाद राज्यस्तरीय कबड्डी के शुभारंभ में आए घनश्याम दुबे महाविद्यालय के प्रबंधक प्रतीक दुब
सुरियावां। क्षेत्र के महर्षि आजाद स्टेडियम मेढ़ी में महर्षि आजाद राज्यस्तरीय कबड्डी महाकुंभ 2026 का आगाज हुआ। श्री घनश्याम दुबे महाविद्यालय के प्रबंधक प्रतीक दुबे ने प्रतियोगिता का शुभारंभ नारियल फोड़कर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला जीडी पब्लिक स्कूल और सेवाश्रम इंटर कॉलेज सुरियावां के बीच खेला गया। जिसमें सेवाश्रम इंटर कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 60-11 अंकों से जीत हासिल की। महाविद्यालय के प्रबंधक प्रतीक दुबे ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और संघर्ष करने की क्षमता विकसित करते हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। कहा कि महर्षि आजाद राज्यस्तरीय कबड्डी महाकुंभ का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के साथ खेलों के प्रति युवाओं का उत्साह बढ़ाना है। बताया कि प्रतियोगिता में भदोही के अलावा आजमगढ़, बनारस, मिर्जापुर, जौनपुर, प्रतापगढ़ के अलावा उत्तराखंड से भी टीमें भाग ले रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed