{"_id":"6a9edefc4c459081ac0d9a73","slug":"video-revenue-department-team-arrives-to-investigate-partition-dispute-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बंटवारा विवाद में जांच करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंटवारा विवाद में जांच करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम, VIDEO
नगर के मोहल्ला पीरखांपुर में सोमवार को परिवारिक संपत्ति के बंटवारे के विवाद के मामले में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दस्तावेज और साक्ष्य जुटाए। पक्षों को एसडीएम के समक्ष तलब किया गया है। मामला जफर इकबाल, जफर हसनैन और स्व. अब्दुल कलाम के परिवार से जुड़ी संपत्ति के बंटवारे का है। संयुक्त संपत्ति में से अपने हिस्से की जायदाद की निशानदेही के लिए जफर हसनैन ने भदोही तहसील दिवस पर एसडीएम चंद्रकांत त्रिपाठी को प्रार्थना पत्र दिया था। मोहल्ले में पहुंची राजस्व टीम में नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल और राजस्व निरीक्षक शामिल रहे। टीम के लोगों ने आवश्यक जांच पड़ताल की और अभिलेख जांचे। संबंधित पक्षों से जमीन से जुड़े अपने अपने दावों के साथ एसडीएम कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।