{"_id":"69c6a6ceab5f920ee6073412","slug":"video-ramji-procession-saffron-hued-city-of-carpets-resounds-with-chants-of-jai-shri-ram-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामजी की निकली सवारी...जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजी भगवामय कालीन नगरी; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामजी की निकली सवारी...जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजी भगवामय कालीन नगरी; VIDEO
जिले में शुक्रवार को रामनवमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्रभु श्रीराम अभिजित मुहूर्त 12.01 बजे जन्म लिए वैसे ही श्रद्धालुजन खुशी से झूमने उठे। भगवान श्रीराम के गगनभेदी जयकारा से आकाश मंडल गूंज उठा। शुक्रवार शाम ढोल, तासा, डीजे के साथ जिले भर में अलग-अलग स्थानों पर जन्मोत्सव की शोभा यात्रा निकाली गई। गोपीगंज के सदर मोहाल के राम मंदिर पर 151 किलो पंचामृत से अभिषेक किया गया। लोगों ने यात्रा पर पुष्प वर्षा करके श्रीराम का आशीर्वाद लिया। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।
गोपीगंज में सुप्रभातम प्रचार समिति के तत्वावधान में बाबा कबूतर नाथ मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा में आकर्षक केंद्र रही। केसरिया ध्वज व तोरण द्वार से केशरिया मय हुए नगर में रामजी की निकली सवारी...रामजी की लीला है न्यारी.... रामजी की सेना चली....आदि सुमधुर गीत की ध्वनि पर लोग थिरकते रहे। धर्म ध्वजा लहराते हुए निकले लोग देवी देवताओ की आकर्षक झांकी। प्रभु श्रीराम का रथ के साथ नगर का भ्रमण किया। कतारबद्ध होकर लोगों ने मकान की छतों से पुष्प वर्षा की गई। पालिका अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, बृजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। महराजगंज और जंगीगंज बाजार शोभायात्रा निकाली गई। जंगीगंज चौकी प्रभारी पारसनाथ यादव टीम के साथ मुस्तैद रहे। यहां राम कृष्ण मिश्रा, अरविंद, धनजय दुबे, राजकुमार सेठ, नितिन मौजूद रहे। खमरियां में मां काली की झांकी निकाली गई। अरविन्द मोदनवाल, अनुज बरनवाल मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।