{"_id":"6a95bd6cc257869caf04bb43","slug":"video-protest-demanding-the-withdrawal-of-new-ugc-provisions-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"यूजीसी के नए प्रावधानों को वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजीसी के नए प्रावधानों को वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन; VIDEO
सुभाष गुप्ता
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:14 PM IST
Link Copied
भदोही। सवर्ण समाज के संगठनों ने सोमवार को नेशनल तिराहे के पास विरोध प्रदर्शन किया। यूजीसी के नए प्रविधानों को वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था में संशोधन की मांग को सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने सवर्ण समाज के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। एक घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद नारेबाजी करते हुए रजपुरा तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक एसडीएम को सौंपा। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अम्बरीष तिवारी सहित कुछ लोगों को पुलिस ने रविवार की रात में ही हाउस अरेस्ट कर लिया था। बावजूद इसके राष्ट्रीय स्वर्ण परिषद, स्वर्ण आर्मी सहित अन्य संगठनों के लोग पोस्टर, बैनर लेकर नेशनल तिराहे के पास जमा हो गए थे। सरकार पर स्वर्ण समाज के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। यूजीसी के नए कानून को लेकर लोगों में व्यापक नाराजगी देखी गई। इसे वापस लेने के साथ आरक्षण व्यवस्था में संशोधन करने की मांग की गई। चेताया कि उनकी मांगों पर विचार किया जाए और नई व्यवस्था को वापस लिया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।