{"_id":"67f7d8d4c7f5b9815b006f15","slug":"video-minister-ravindra-jaiswal-said-vendors-blacklisted-for-selling-stamps-at-higher-prices-in-bhadohi-2025-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भदोही में मंत्री रविंद्र जायसवाल बोले- अधिक दाम पर स्टांप बेचना अपराध, वेंडर होंगे ब्लैकलिस्टेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भदोही में मंत्री रविंद्र जायसवाल बोले- अधिक दाम पर स्टांप बेचना अपराध, वेंडर होंगे ब्लैकलिस्टेड
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग रविंद्र जायसवाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में सरकारी राजस्व में तीन गुना की वृद्धि हुई है। जीरो टॉलेरेंस की नीति पर सरकार काम कर रही है। वह बुधवार की रात में बीडा सभागार में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने स्टांप एवं पंजीयन विभाग की प्रगति और रजिस्ट्री राजस्व के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति रजिस्ट्री कराएगा तो उसे तुरंत अभिलेख मिलेगा। कहा कि पहले लोगों को अपना दस्तावेज प्राप्त करने के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ती थी, अब ऐसा नहीं है। कतिपय वेंडरों की ओर से अधिक दाम पर स्टांप बेचने की शिकायत पर कहा कि यदि इस तरह की कहीं शिकायत प्राप्त होती है तो अवगत कराएं। ऐसे वेंडर को ब्लैकलिस्टेड किया जाएगा। डबल इंजन की सरकार में कानून व्यवस्था में सुधार का परिणाम है कि 2017 में रजिस्ट्री की आय 11 हजार करोड़ का राजस्व प्राप्त होता, लेकिन अब यह 29900 करोड़ यानि तीन गुना बढ़ गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।