{"_id":"6aca5eb1ef87be54ed0e3424","slug":"video-congress-holds-a-foot-march-demanding-gyanesh-kumars-resignation-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च
सुभाष गुप्ता
Updated Sat, 10 Oct 2026 09:20 PM IST
Link Copied
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ब्लॉक कमेटी ने शनिवार को पैदल मार्च निकाला। बावन बीघा से निकला पैदल मार्च रामबाग से होकर नेतानगर पहुंचा। जहां आयुक्त का कार्यकर्ताओं ने पूतला जलाया। कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की गई।
मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष चुनाव और जनता के मताधिकार की सुरक्षा पर निर्भर करती है। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देश की जनता को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि रिपोर्टों के अनुसार पिछले 10 महीनों में दो चुनाव आयुक्तों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के समक्ष 14 बार लिखित आपत्तियां दर्ज कराईं। फॉर्म छह में बदलाव को लेकर भी सवाल उठे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश चौहान ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के वोट का सम्मान सर्वोपरि है। मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और पात्र मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। लोकतंत्र में जनता के मताधिकार से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मतदाता सूची में पारदर्शिता और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। कांग्रेस कार्यकर्ता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करते रहेंगे। इस मौके पर त्रिलोकीनाथ बिंद, सुरेश गौतम, उपेंद्र कुमार भारती, शबाना खातून, नाजिम अली, मृत्युंजय सिंह टोनी, सरफराज अहमद, संतोष कुमार पाल, संतोष कुमार, राकेश पाल आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।