{"_id":"6aca0a0aff44128cb8051f0f","slug":"video-pledge-conserve-ganga-grants-salvation-ancestors-call-to-observe-pitru-visarjan-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"पितरों को मोक्ष प्रदान करने वाली गंगा के संरक्षण का संकल्प पितृ विसर्जन का आह्नान, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पितरों को मोक्ष प्रदान करने वाली गंगा के संरक्षण का संकल्प पितृ विसर्जन का आह्नान, VIDEO
शनिवार को पितृ विसर्जन के दौरान मणिकर्णिका घाट के गंगा तट पर स्वच्छता की भी अलख जगी। इस दौरान गंगा घाट पर पूर्वजों के प्रति श्रद्धा के महान पर्व पर नमामि गंगे के स्वयंसेवकों और नगर निगम द्वारा जीवन के साथ भी और जीवन के बाद भी साथ निभाने वाली गंगा की निर्मलता और अविरलता का आवाह्न किया गया। मणिकर्णिका घाट पर तर्पण करने वाले नागरिकों को असुविधा न हो इस निमित्त गंगा सेवक राजेश शुक्ला के संयोजन में गंगा तलहटी और घाट की साफ - सफाई की गई। इस दौरान गंगा तट पर स्नान कर रहे नागरिकों को लाउडस्पीकर से गंगा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। नदी की साफ सफाई के पश्चात नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा हमारे जीवन काल और मृत्यु उपरांत भी हमारा साथ निभाती हैं। अपने नश्वर शरीर की अस्थियों के भस्मावशेष तक को गंगा में समर्पित करने की मधुर लालसा इस विराट दर्शन वाले देश की आत्मा में रची बसी है। कहा कि गंगा शब्द ही भारतीय संस्कृति का पर्याय है। हमारे पितरों को मोक्ष प्रदान करने वाली गंगा के संरक्षण का संकल्प पितृ विसर्जन का आह्नान होना चाहिए। श्रमदान के दौरान प्रमुख रूप से जय चांदवानी, सनी चांदवानी, आकांक्षा चांदवानी सहित नगर निगम के स्वच्छता कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।