{"_id":"6acaa425a8626469260dd455","slug":"nhm-contract-employees-staged-a-sit-in-at-the-cmo-office-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-149872-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना
विज्ञापन
Photo Title
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत तैनात संविदा कर्मचारियों ने संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले तीसरे दिन शनिवार को सीएमओ कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। इसमें 18 साल से काम कर रहे संविदा कर्मियों का नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन देने, वर्तमान वेतन में वृद्धि और कैशलेस चिकित्सीय सुविधा प्रदान करने संबंधी मांगें शामिल है।
संविदा कर्मचारियों की अन्य मांगों में महंगाई भत्ता देने, ईपीएफ, एचआरए, ग्रेच्युटी का लाभ देने और रिक्त पदों पर गैर जनपदीय स्थानांतरण नीति बहाल करने संबंधी मांगें शामिल हैं।
ड्यूटी के दौरान मौत होने पर परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति देने की नीति बनाने की भी मांग की गई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर वे लखनऊ जाकर आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में वीरेंद्र कुमार, विनोद मिश्रा, रोहित सिंह, नंदलाल, होली श्रीवास्तव, संजीत शुक्ला, अर्चना यादव, सुरेंद्र पाल आदि शामिल रहे।