{"_id":"683dca630c1c188d990538f3","slug":"video-ganga-aarti-was-performed-at-chaubari-ghat-of-ramganga-in-bareilly-2025-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरेली में रामगंगा के चौबारी घाट पर हुई गंगा आरती, लोगों ने की सुख-समृद्धि की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में रामगंगा के चौबारी घाट पर हुई गंगा आरती, लोगों ने की सुख-समृद्धि की कामना
बरेली में गंगा समग्र की ओर से रामगंगा नदी के चौबारी घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। सोमवार को चौबारी घाट को सजाया गया। शाम को मां गंगा की आरती की गई, भक्तों ने मां गंगा से मंगलकामना की। आरती के बाद गंगा माता को जयकारे लगाए गए। संस्था के महानगर संयोजक ठाकुर अखिलेश सिंह ने बताया कि गंगा नदी एवं सहायक नदियों को स्वच्छ, अविरल एवं निर्मल बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही जिला गंगा समिति की मासिक समीक्षा बैठक में जिला अधिकारी अविनाश सिंह को रामगंगा नदी को स्वच्छ रखने के लिए ओवर ब्रज पर लोहे की जाली लगाने के लिए एवं राम गंगा नदी को साफ करने के लिए पत्र लिखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।