फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DM issues instructions for the demarcation of river land and the sealing of illegal constructions in Bareilly

बरेली: नदी की जमीन का सीमांकन और अवैध निर्माण सील करने के निर्देश, जलभराव पर सख्त हुए डीएम

Sun, 13 Sep 2026 06:13 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 13 Sep 2026 06:13 PM IST
सार

बरेली में डीएम ने रविवार को अफसरों के साथ मिनी बाइपास और किला क्षेत्र की जलभराव प्रभावित कॉलोनियों का निरीक्षण किया। उन्होंने नदी की भूमि पर सीमांकन और अवैध निर्माण सील करने के निर्देश दिए। बालाजी विहार कॉलोनी में बिना स्वीकृत मानचित्र के दो निर्माणाधीन मकान मिले, जिन्हें सील करने का आदेश दिया गया। 

विज्ञापन
DM issues instructions for the demarcation of river land and the sealing of illegal constructions in Bareilly
डीएम ने अफसरों के साथ जलभराव प्रभावित कालोनियों का किया निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में जलभराव की समस्या को लेकर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने रविवार को मिनी बाइपास व किला क्षेत्र की जलभराव प्रभावित कालोनियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान नदी की जमीन पर सीमांकन करने व अवैध निर्माण सील करने का निर्देश दिया। उन्होंने लाजपत नगर, केसर वाटिका, त्रिवेणी एनक्लेव व किला क्षेत्र स्थित बालाजी विहार कालोनी का भ्रमण कर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर समस्या की जानकारी भी ली।

विज्ञापन




बालाजी विहार कालोनी में जिलाधिकारी ने नदी की भूमि व संबंधित क्षेत्र का तत्काल सीमांकन कराने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध कब्जेदारों को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान दो निर्माणाधीन मकान भी मिले, जिनके लिए स्वीकृत मानचित्र उपलब्ध नहीं था। जिलाधिकारी ने दोनों भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके अलावा यूएस मेमोरियल स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य को भी अग्रिम आदेशों तक तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बिना वैधानिक स्वीकृति के किसी भी निर्माण को अनुमति नहीं दी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल निकासी क्षेत्रों में विकसित कर ली गईं कालोनियां 
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि नदी की भूमि व प्राकृतिक जल निकासी क्षेत्रों में कालोनियों के विकसित होने के कारण वर्षा जल का प्राकृतिक प्रवाह बाधित हुआ है। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में जलभराव की समस्या गंभीर बनी हुई है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के साथ ही नदी की भूमि पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, एडीएम सिटी डा.अविनाश त्रिपाठी, एसडीएम सदर इशिता किशोर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed