{"_id":"6aa664e6265d1947a30be3a7","slug":"qila-police-tops-in-curbing-cyber-crimes-in-bareilly-2026-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली: साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने में किला पुलिस अव्वल, इज्जतनगर थाना फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने में किला पुलिस अव्वल, इज्जतनगर थाना फिसड्डी
Sun, 13 Sep 2026 02:25 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:25 PM IST
सार
बरेली में मूल्यांकन प्रणाली में किला थाना साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने में पहले स्थान पर रहा है। हाफिजगंज थाना दूसरे और साइबर क्राइम थाना तीसरे स्थान पर रहा। शीर्ष प्रदर्शन करने वाले थानों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य की मूल्यांकन प्रणाली के अनुसार साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने में किला थाना पहले स्थान पर, जबकि हाफिजगंज थाना दूसरे नंबर पर रहा है। साइबर क्राइम थाना तीसरे स्थान पर रहा। एसएसपी अनुराग आर्य ने साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए 14 मापदंडों के आधार पर मूल्यांकन प्रणाली संचालित की है। इनमें साइबर ठगी से संबंधित शिकायत पंजीकरण, संदिग्ध मोबाइल नंबर की ब्लॉकिंग, धन वापसी मॉडल समेत 14 बिंदुओं को शामिल किया गया है। हर माह में इन 14 बिंदुओं के आधार पर समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
एक अप्रैल 2025 से आठ सितंबर 2026 तक की समीक्षा भी इन्हीं 14 बिंदुओं के आधार पर की गई। किला पुलिस रैंकिंग में पहले, हाफिजगंज दूसरे व साइबर क्राइम तीसरे नंबर पर रही। रैंकिंग में इज्जतनगर थाना फिसड्डी रहा। इसके बाद बारादरी, कोतवाली, बहेड़ी और भोजीपुरा थाने भी रैंकिंग में पिछड़ गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं उदासीनता बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रथम रैंक वालों को दस हजार रुपये, दूसरी रैंक वाली टीम को 7500 जबकि तीसरी रैंक वाली टीम को 5000 रुपये का पुरस्कार दिया जा रहा है।
विज्ञापन