फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man injured after coming into contact with Chinese manjha in Bareilly

बरेली: चीनी मांझे की चपेट में आने से युवक घायल, गर्दन पर हुआ गहरा घाव, हालत नाजुक

Sun, 13 Sep 2026 10:53 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 13 Sep 2026 10:53 AM IST
सार

बरेली में चीनी मांझे की वजह से फिर हादसा हुआ है। शनिवार को सिटी स्टेशन रोड पर श्मशान भूमि फाटक के पास चीनी मांझे की चपेट में आने से एक युवक की गर्दन पर गहरा घाव हो गया। शहर के निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
man injured after coming into contact with Chinese manjha in Bareilly
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सिटी स्टेशन रोड पर श्मशान भूमि फाटक के पास शनिवार सुबह आठ बजे चीनी मांझे की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके गर्दन पर गहरा घाव हो गया। युवक को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई गई है।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सीबीगंज थाना क्षेत्र के तिलियापुर निवासी अनीस (32) अपने घर जा रहा था। श्मशान भूमि फाटक के पास अचानक मांझा उसकी गर्दन में लिपट गया। इससे उसकी गर्दन पर गहरा घाव हो गया। परिजनों ने उन्हें मिनी बाइपास स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार अनीस की हालत फिलहाल स्थिर है। मांझा उनकी श्वांस नली तक नहीं पहुंचा। वह होश में है, हालांकि बोलने में असमर्थ बताए गए हैं। घायल के चचेरे भाई नईम ने घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री का भतीजा भी हो चुका है घायल 
शहर में चीनी मांझे की वजह से पहले ही घटनाएं हो चुकी हैं। बीते 15 जून को श्यामगंज फ्लाईओवर पर चीनी मांझे की चपेट में आने से प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार के भतीजे वीर सिंह गंगवार भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। निजी अस्पताल में कई दिनों तक उनका उपचार चला था। 

29 जुलाई को चीनी मांझे से महादेव पुल पर कक्षा 12 के छात्र की गर्दन पर गहरा घाव हो गया था। उसका भी कई दिनों तक उपचार चला था। बीते दिनों पुलिस ने प्रतिबंधित चीनी मांझा बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की थी। कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed