{"_id":"6b09704268128a19ed0e3937","slug":"video-farmers-protest-at-the-commissionerate-gate-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरेली: कमिश्नरी गेट पर किसानों का धरना प्रदर्शन, दोनों तरफ लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: कमिश्नरी गेट पर किसानों का धरना प्रदर्शन, दोनों तरफ लगा जाम
Mukesh Kumar
Updated Fri, 27 Nov 2026 05:27 PM IST
Link Copied
बरेली में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को किसानों के साथ मंडल स्तरीय धरना-प्रदर्शन कर कमिश्नरी गेट पर जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। किसान कमिश्नर को बुलाने और उन्हीं को ज्ञापन देने की मांग पर अड़े रहे। एडीएम सिटी किसानों से बातचीत कर उन्हें समझाते रहे, लेकिन किसान नहीं माने। धरना संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली आंदोलन को लेकर किया गया। प्रदेश की सभी कमिश्नरियों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन का कार्यक्रम था। किसान बृहस्पतिवार रात से ही कमिश्नरी गेट पर डटे रहे। रात में उन्होंने वहीं विश्राम किया और खाना खाया। अमर उजाला से बातचीत में भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि रात से यहां प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई। न शौचालय की व्यवस्था रही, न पेयजल की। खुले आसमान के नीचे किसान लेटे रहे। उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसान को देश का सबसे बड़ा अन्नदाता और दूसरा भगवान कहा जाता है, लेकिन उसके साथ इस तरह भेदभाव किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।