Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Maulana Barelvi attacks Akhilesh yadav: Muslims missing from SP's manifesto

मौलाना बरेलवी का अखिलेश पर हमला: 'सपा के मेनिफेस्टो से मुसलमान गायब', कहा- सिर्फ वोट बैंक समझती है पार्टी

Fri, 27 Nov 2026 01:13 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Akash Dubey Updated Fri, 27 Nov 2026 01:13 PM IST
सार

मौलाना शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी ने अखिलेश यादव के पुराने कार्यकाल पर भी सवाल उठाए। मौलाना ने कहा कि सपा मुसलमानों को सिर्फ मतों के लिए इस्तेमाल करती है। उन्हें 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका जवाब मिलेगा।

विज्ञापन
Maulana Barelvi attacks Akhilesh yadav: Muslims missing from SP's manifesto
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी का मेनिफेस्टो जारी होने के बाद इस पर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। बरेली में मौलाना शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए मेनिफेस्टो में मुस्लिम समाज की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मेनिफेस्टो में शिक्षा, रोजगार, बिजली, सड़क और विकास से जुड़े मुद्दों का जिक्र तो किया गया है, लेकिन मुसलमानों की समस्याओं और उनके विकास को लेकर कोई बात नहीं कही गई। मौलाना ने सवाल उठाया कि जब समाजवादी पार्टी को मुसलमानों का वोट चाहिए तो उनके हितों की बात मेनिफेस्टो में क्यों नहीं है?

विज्ञापन


अखिलेश के पुराने कार्यकाल पर भी उठाए सवाल मौलाना शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी ने अखिलेश यादव के पांच साल के मुख्यमंत्री कार्यकाल पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि आज अखिलेश यादव अपने मेनिफेस्टो में गुंडागर्दी और बदमाशी खत्म करने की बात कर रहे हैं, लेकिन जब वह मुख्यमंत्री थे, तब प्रदेश में गुंडागर्दी किस स्तर पर थी, यह सभी जानते हैं। मौलाना ने उस समय के चर्चित नारों का जिक्र करते हुए सपा के पुराने कार्यकाल पर निशाना साधा।
विज्ञापन


मुसलमानों को सिर्फ वोट देने वाला समझा मौलाना ने आरोप लगाया कि सपा ने मुसलमानों को सिर्फ वोट देने वाला समाज समझ रखा है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज की आर्थिक स्थिति, शिक्षा में पिछड़ेपन और रोजगार से जुड़ी समस्याओं पर मेनिफेस्टो में कोई चर्चा नहीं की गई। उनके मुताबिक, मुस्लिम समाज के विकास के लिए भी ठोस बातें होनी चाहिए थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने समाजवादी पार्टी के मेनिफेस्टो को खारिज करते हुए इसे बकवास और वाहियात बताया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अगर मुसलमानों से वोट चाहते हैं तो उन्हें उनके मुद्दों पर भी जवाब देना होगा। मौलाना ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा को इन सवालों का जवाब मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed