{"_id":"6943c6e7cbb813e864097f58","slug":"video-congress-protests-against-the-removal-of-mahatma-gandhis-name-from-mnrega-2025-12-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bareilly: मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन, कांग्रेसी नेता पुलिस हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन, कांग्रेसी नेता पुलिस हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:48 PM IST
Link Copied
मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने के संबंधी केंद्र सरकार के बिल के विरोध में बृहस्पतिवार को बरेली के चौकी चौराहे पर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। चौराहे पर जाम लगाने की कोशिश करने पर कांग्रेसजनों को कोतवाली पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले आई। इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने चौकी चौराहा स्थित गांधी पार्क में बैठकर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की एनडीए सरकार मनमाने तरीके से काम कर रही है। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी के आरोपों को कोर्ट ने खारिज कर दिया, इसके बावजूद उनके खिलाफ प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उनके जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर रखा है। उनके मोबाइल फोन पर बातचीत भी संभव नहीं हो पा रही है। कांग्रेसजन के प्रदर्शन और पुलिस की कार्रवाई के कारण चौकी चौराहे पर यातायात प्रभावित रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।