{"_id":"6af76258ad21918379033e75","slug":"owner-of-r-bajpai-food-chain-goes-missing-outlets-in-several-states-shut-down-bareilly-news-c-4-bly1015-1006979-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आर बाजपेई फूड चेन का मालिक लापता, कई प्रदेश के आउटलेट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आर बाजपेई फूड चेन का मालिक लापता, कई प्रदेश के आउटलेट बंद
विज्ञापन
बरेली। शुद्ध देसी घी का लजीज और सबसे सस्ता खाना देने का दावा करने वाले आर बाजपेई रेस्टोरेंट फूड चेन के मालिक रोहित बाजपेई धनतेरस की शाम से लापता हैं। घर पर ताला लटक रहा है और उत्तराखंड से लेकर पंजाब तक के आउटलेट बंद पड़े हैं। हैरत की बात ये है कि उनके परिवार ने कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई है, जबकि कर्मचारी दो महीने की दिहाड़ी हड़पने का आरोप लगाकर हंगामा कर रहे हैं। श्यामगंज चौकी प्रभारी जांच के नाम पर एक सप्ताह से तहरीर दबाए बैठे हैं।
श्यामगंज चौकी क्षेत्र की आंचल कॉलोनी में किराये का भवन लेकर रहने वाले रोहित बाजपेई यूं तो पुश्तैनी मिठाई व्यापारी हैं। हालांकि, कुछ ही साल में रोहित ने सोशल मीडिया पर प्रचार व व्यापार के नए अंदाज से खासा नाम कमाया है। पहले आर बाजपेई नाम से शहर में उनकी दो दुकानें पुराने बस अड्डे व सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर के पास थीं। उन्होंने ईसाइयों की पुलिया, सेटेलाइट बस स्टैंड, रुहेलखंड विवि के पास व डीडीपुरम में चार जगह फ्रेंचाइजी देकर इसी नाम से आउटलेट खोले। यहां अपना ही बारदाना व कर्मचारी लगाए।
अब इन्हीं में से कई कर्मचारी रोहित बाजपेई के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। वह अधिकारियों के दफ्तरों से लेकर थाने और चौकियों तक शिकायतें दे रहे हैं। अधिकारियों के पास से इस तरह की सभी शिकायतें श्यामगंज चौकी आ गई हैं। आरोप है कि जांच के नाम पर सात नवंबर से मामले को टाला जा रहा है।
विज्ञापन
कर्मचारियों का आरोप- कार और दो रेस्टोरेंट बेचे
आर बाजपेई रेस्टोरेंट के प्रबंधक अरशद, मार्केटिंग मैनेजर राहुल शर्मा, कैशियर दीपक अग्रवाल, चालक प्रिंस पांडेय, हेड शेफ सिद्धार्थ सिंह समेत 12 कर्मचारियों के हस्ताक्षर से पुलिस को दी गई तहरीर में रोहित बाजपेई पर गंभीर आरोप हैं। सिद्धार्थ ने बताया कि अपनी एक्सयूवी कार रोहित ने केवल डेढ़ लाख रुपये में अपने भाई को बेच दी है। रोडवेज व सिविल लाइंस वाले रेस्टोरेंट का संचालन अपने चचेरे भाइयों को सौंप दिया है और खुद सारी नकदी समेटकर भाग निकले हैं। किसी कर्मचारी के लाख रुपये से ज्यादा और किसी के हजारों रुपये बकाया हैं। धनतेरस की रात रोहित को एटीएम से नकदी निकालते देखा गया था। इसके बाद से उनके घर पर ताला लगा है और उन्होंने फोन बंद कर रखा है। आरोप लगाया कि पिता व कुनबे के लोग अलग रहते हैं। ये लोग पहले रोहित की जानकारी न होने की बात कह रहे थे। अब कर्मचारियों पर ही उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगा रहे हैं।
कई प्रदेशों में खोली फ्रेंचाइजी, लाखों वसूले
रोहित बाजपेई ने अपनी फूड चेन में देसी घी से बना खाना व उसके साथ स्टार्टर और मिठाई की थाली कभी 99 तो कभी 149 रुपये में देने का जोरदार प्रचार किया। सोशल मीडिया के कुछ चुनिंदा लोगों ने जो प्रचार किया, उसकी बदौलत देशभर से रोहित के पास फ्रेंचाइजी लेने के लिए आवेदन आने लगे। कर्मचारियों के मुताबिक, रोहित ने चंडीगढ़ की फ्रेंचाइजी डेढ़ करोड़ रुपये में दी। इसके अलावा मोहाली, कुरुक्षेत्र, मुरादाबाद, मूढ़ापांडे, लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ, उत्तराखंड के टनकपुर समेत कई शहरों में लोगों को फ्रेंचाइजी दी। इन आउटलेट से रोहित ने मोटी कमाई की और फिर शहर छोड़ दिया।
चाचा बोले- बिक्री पर बीस फीसदी मुनाफा देकर फंसा रोहित
रोहित के चाचा आदेश बाजपेई सिविल लाइंस वाले रेस्टोरेंट पर बैठे मिले। उन्होंने बताया कि रोहित ने 20 अक्तूबर को ये रेस्टोरेंट उनके बेटे के नाम कर दिया। इसकी पूरी लिखापढ़ी उन्होंने करवा ली है। एक साल पहले रोहित ने रोडवेज वाला रेस्टोरेंट अपने दूसरे चचेरे भाई को दे दिया था। आदेश का कहना है कि उनकी जानकारी में रोहित रकम लेकर नहीं गया, बल्कि घाटे में बर्बाद होकर कहीं निकला है। फ्रेंचाइजी पर वह लोगों से रकम जरूर लेता था, लेकिन सारा सामान और कर्मचारियों का मोटा वेतन खुद देता था। वह प्रतिदिन की बिक्री पर फ्रेंचाइजी वाले को बीस फीसदी हिस्सा दे रहा था, जबकि उन्होंने समझाया था कि मुनाफे में से बीस फीसदी दे दो तो भी काम चल सकता है। देसी घी व महंगा सामान लाने की जिम्मेदारी उसने कर्मचारियों को सौंप रखी थी। ज्यादा भरोसा और अति उत्साह में उसी का नुकसान हो गया। इन दो दुकानों को छोड़ दें तो बाकी बंद पड़ी हैं।
वर्जन
हमने जानकारी की तो पता लगा कि कुछ कर्मचारियों ने रोहित बाजपेई के खिलाफ शिकायत की है। श्यामगंज चौकी प्रभारी से इनकी जांच कर रिपोर्ट मांगी थी। अब इसका फॉलोअप किया जाएगा। अगर वास्तव में धोखाधड़ी की गई है तो रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - शिवम आशुतोष सिंह, एएसपी