{"_id":"65f0276afea4aa7e5503cc3c","slug":"video-bral-jakashana-para-vatha-bharata-ekasaparasa-ka-haaa-savagata-thaharathana-lkhanauu-ka-bca-calga-ya-tarana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बरेली जंक्शन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का हुआ स्वागत, देहरादून-लखनऊ के बीच चलेगी ये ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बरेली जंक्शन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का हुआ स्वागत, देहरादून-लखनऊ के बीच चलेगी ये ट्रेन
बरेली के लोगों ने मंगलवार को वंदे भारत एक्सप्रेस का दीदार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद से इस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। इसके बाद सुबह 9:30 बजे वंदे भारत देहरादून से रवाना हुई। यह ट्रेन दोपहर 2:25 बजे बरेली जंक्शन पर पहुंची। जंक्शन पहुंचने पर ढोल नगाड़े बजाकर ट्रेन का स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा सांसद संतोष गंगवार, राज्यमंत्री अरुण कुमार, महापौर उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. राघवेंद्र शर्मा व रेलवे के अफसर मौजूद रहे। बरेली जंक्शन पर वंदे भारत के कोच सी-5 में बरेली के यात्री सवार हुए। कोच में प्रवेश करते हुए यात्रियों को सुखद अनुभूति हुई। यात्रियों ने इस सफर को यादगार बनाने के लिए सेल्फी ली और वीडियो भी बनाए। पहले दिन बरेली जंक्शन पर ट्रेन करीब पांच मिनट तक रुकी। दोपहर 2:30 बजे लखनऊ के लिए रवाना हुई। ट्रेन में मुरादाबाद से लोको पायलट नेतराम और सुशील कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। बुधवार को यह ट्रेन लखनऊ से चलेगी या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस 590 किमी की दूरी आठ घंटे में तय करेगी। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि ट्रेन का सप्ताह में छह दिन संचालन होना है, लेकिन नियमित संचालन को लेकर अभी मुख्यालय से स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। फिलहाल, ट्रेन में टिकटों की बुकिंग भी नहीं हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।