{"_id":"6ace299d5c7562ea6e0291fa","slug":"kasturba-vidyalaya-student-shalini-becomes-bsa-for-a-day-in-bareilly-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरेली: कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा शालिनी बनीं एक दिन की बीएसए, विभागीय कार्यों को देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा शालिनी बनीं एक दिन की बीएसए, विभागीय कार्यों को देखा
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 13 Oct 2026 06:22 PM IST
Link Copied
बरेली में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सुभाषनगर की आठवीं कक्षा की मेधावी छात्रा शालिनी को एक दिन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) बनाया गया है। शिक्षा विभाग की इस प्रेरणादायक पहल का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को प्रशासनिक व्यवस्था से रूबरू कराना और उनके सपनों को नई उड़ान देना है। इस विशेष अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता और खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार सिंह ने छात्रा को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक कामना की।
अधिकारी की कुर्सी संभालने के बाद बीएसए डॉ. विनीता ने शालिनी से उनकी पढ़ाई, विद्यालय की गतिविधियों और उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में विस्तार से बातचीत की। इस दौरान शालिनी ने बताया कि उनका मुख्य लक्ष्य देश सेवा के लिए इंडियन नेवी में जाना है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कुर्सी पर बैठकर उन्हें विभागीय कार्यों और जिम्मेदारियों का गहराई से अहसास हुआ है, जो उनके जीवन में एक बहुत बड़ी प्रेरणा बनेगा और उन्हें अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए और अधिक मेहनत करने की ऊर्जा देगा। इस दौरान कुलदीप कुमार गंगवार, मनोज कुमार, देशपाल, बीना तिवारी, अनिल सक्सेना, द्रोणकांत आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।