फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police closed intersections and routes for CM Yogi visit in Bareilly

बरेली: सीएम योगी के दौरे पर पुलिस ने प्रमुख चौराहों और रूटों को किया बंद, जाम से परेशान हुए शहरवासी

Tue, 13 Oct 2026 06:54 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 13 Oct 2026 06:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को बरेली आगमन पर शहर में भारी जाम लग गया। इससे स्कूली बच्चे, राहगीर और मरीज घंटों फंसे रहे। वीवीआईपी आवाजाही के कारण प्रमुख चौराहों पर यातायात रोका गया। वैकल्पिक रास्तों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ा। कुछ स्थानों पर पुलिस से हल्की नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन
Police closed intersections and routes for CM Yogi visit in Bareilly
श्यामगंज में लगा भीषण जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर मंगलवार को शहरवासियों को जाम से जूझना पड़ा। वीवीआईपी मूवमेंट के चलते चौकी चौराहा, पटेल चौक, चौपुला और श्यामगंज समेत प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग कर यातायात रोक दिया गया। इससे सड़कों पर वाहनों की कतारें लग गईं और शहर की रफ्तार थम गई। घंटों जाम में फंसे स्कूली बच्चे, राहगीर और जरूरी काम से निकले लोग परेशान होते रहे। एंबुलेंस भी फंसी रही।

विज्ञापन




मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान यातायात व्यवस्था कई जगह बेअसर नजर आई। प्रमुख मार्ग बंद होने से वैकल्पिक रास्तों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। जाम से निकलने की कोशिश में वाहन चालक चौराहों पर उलझते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के बीच आम लोगों की सहूलियत पीछे छूट गई। रूट डायवर्जन और बैरिकेडिंग कर यातायात रोके जाने से कार्यालय जाने वाले कर्मचारी, मरीजों को लेकर अस्पताल जा रहे परिजन, छात्र-छात्राएं और दैनिक कामकाज के लिए निकले लोग परेशान हुए। कई लोगों ने वैकल्पिक रास्तों की तलाश में गलियों का रुख किया तो वहां भी जाम लग गाया।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों से हुई नोकझोंक
चौपुला, चौकी चौराहा और पटेल चौक पर दोपहिया, चारपहिया और सार्वजनिक परिवहन के वाहन काफी समय तक रेंगते रहे। कुछ स्थानों पर लोगों ने पुलिसकर्मियों से जल्द रास्ता खुलवाने की मांग की, जिस पर हल्की नोकझोंक भी हुई। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए लोगों को समझाकर शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Police closed intersections and routes for CM Yogi visit in Bareilly
शाहजहांपुर के सांसद को पुलिस ने रोका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर सांसद को जाने से रोका
सर्किट हाउस चौराहे वाले मार्ग पर योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे शाहजहांपुर सांसद अरुण कुमार सागर को पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से पहले ही रोक दिया। उन्होंने अपना परिचय देते हुए करीब 15 मिनट तक पुलिसकर्मियों को समझाया। इसके बाद उन्हें जाने दिया गया।

ऑटो रिक्शा वालों की जारी रही मनमानी
पुलिस लाइन गेट पर सीएम का कार्यक्रम आरंभ होने के बाद भी चौपुला से पटेल चौक जाने वाले मार्ग पर ऑटो रिक्शा चालकों की मनमानी जारी रही। रोड के दोनों ओर ऑटो रिक्शा खड़ाकर चालक सवारियां उतारने और भरते नजर आए। इससे जाम की स्थिति बन गई। पुलिसकर्मियों ने कई बार उनको खदेड़ा, लेकिन पुलिस के जाते ही स्थिति फिर जस की तस बन गई।

मरीजों ने भी झेला रूट डायवर्जन का दर्द
रूट डायवर्जन का दर्द मरीजों को भी इंतजार के रूप में झेलना पड़ा। गांधी उद्यान चौराहा और प्रभा टाकीज के पास एंबुलेंस को भी कुछ देर इंतजार करना पड़ा।

कहां कितनी देर रहा जाम
- पटेल चौक से चौपुला पुल और चौपुला चौराहे तक करीब आधे घंटे तक रहा जाम।
- चौकी चौराहे से गांधी उद्यान चौराहे तक करीब एक घंटे तक रहा जाम।
- सर्किट हाउस से कैंट की ओर जाने वाले मार्गों पर करीब एक घंटे तक रहा जाम।
- चौपुला पुल से पटेल चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर करीब एक घंटे तक रहा जाम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed