{"_id":"6acdd788591e835bd90c2487","slug":"video-roadways-bus-rams-into-van-in-sitapur-sidhauli-six-women-injured-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर के सिधौली में रोडवेज बस ने वैन में मारी टक्कर, छह महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर के सिधौली में रोडवेज बस ने वैन में मारी टक्कर, छह महिलाएं घायल
सीतापुर के सिधौली क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर अहमदपुर जट गांव के निकट मंगलवार को तेज रफ्तार परिवहन विभाग की बस ने विद्यालय जा रही शिक्षिकाओं की वैन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वैन सवार पांच शिक्षिकाएं घायल हो गईं। वहीं, वैन की टक्कर आगे चल रहे ई-रिक्शा से होने पर उसमें सवार एक महिला भी घायल हो गई। सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया।
पुलिस के अनुसार, लखनऊ निवासी अर्चना (47), भारती सक्सेना (48), सुभाषिनी (29), अर्चना त्रिपाठी (41) और ज्योति मिश्रा (47) क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार को पांचों शिक्षिकाएं एक ही वैन से अपने-अपने विद्यालय जा रही थीं। इसी दौरान अहमदपुर जट गांव के पास पीछे से आ रही परिवहन विभाग की तेज रफ्तार बस ने वैन में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ई-रिक्शा से जा भिड़ी।
हादसे में ई-रिक्शा सवार छोटकन्नी (47) निवासी अलादादपुर, कोतवाली सिधौली भी घायल हो गईं। सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद पांचों शिक्षिकाएं आगे के इलाज के लिए निजी अस्पतालों में चली गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।