{"_id":"6aa3eb287ad345ef5003ffbe","slug":"video-saraya-katana-sa-brabka-ka-hatamapara-ma-20-makana-natha-ma-samae-khatara-ma-samathha-sathal-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरयू कटान से बाराबंकी के हेतमापुर में 20 मकान नदी में समाए, खतरे में समाधि स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू कटान से बाराबंकी के हेतमापुर में 20 मकान नदी में समाए, खतरे में समाधि स्थल
बाराबंकी में सूरतगंज क्षेत्र के हेतमापुर गांव में सरयू नदी का जलस्तर कम होने के बावजूद कटान की रफ्तार तेज बनी हुई है। अब तक करीब 20 मकान नदी में समा चुके हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
नदी की तेज धार लगातार जमीन को काट रही है। कटान अब बाबा नारायण दास समाधि स्थल से महज 10 मीटर दूर रह गया है। खतरा बढ़ता देख कई ग्रामीण अपने घर खाली कर सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कटान शुरू होने के बाद से अधिकारियों को लगातार जानकारी दी गई। परंतु समय रहते प्रभावी कार्य नहीं कराया गया। पेड़ की डालियां, बांस और बोरियों के सहारे कटान रोकने की कोशिशें नाकाम रहीं। ग्रामीणों में बाढ़ खंड के अधिकारियों के प्रति नाराजगी है।
हेतमापुर में बाबा नारायण दास का समाधि स्थल ग्रामीणों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां दिवाली की सुबह दो दिन का मेला भी लगता है। इसमें आसपास के कई जिलों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। कटान समाधि स्थल से 10 मीटर दूर रह जाने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यदि कटान इसी गति से जारी रहा तो समाधि स्थल को बचाना मुश्किल होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।