{"_id":"6a6770d7c83d26f6d90ad543","slug":"video-video-hathasa-ma-bika-savara-yavaka-ka-mata-thana-ka-samana-shava-rakhakara-paratharashana-afasara-ka-samajhana-para-mana-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन, अफसरों के समझाने पर माने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन, अफसरों के समझाने पर माने
परसपुर। आंटा भोंदूपुरवा के पास रविवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक की पिछली सीट पर बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद गोंडा मेडिकल कॉलेज गोंडा रेफर कर दिया गया। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन अधिकारियों के समझाने पर माने और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
ग्राम बसंतपुर सेमरातर निवासी रामसिंह ने बताया कि उनका बेटा दीपक (24) रविवार देर रात अपने दोस्त मुकेश (22) के साथ किसी काम से बाइक से आंटा गांव जा रहा था। दोनों आंटा भोंदूपुरवा के पास पहुंचे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए।
सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मुकेश की गोंडा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हालत नाजुक बनी है। सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने परसपुर-बालपुर मार्ग जाम कर दिया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। मृतक के पिता का आरोप है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां जेसीबी से खोदाई चल रही थी। ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बेटे की मौत हुई है।
आरोप लगाया कि जो तहरीर दी उसमें जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली हटाने का थानाध्यक्ष दबाव बना रहे थे। प्राथमिकी भी समय से नहीं दर्ज की। प्रदर्शन की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय, सीओ आनंद राय, कोतवाल करनैलगंज, कटरा बाजार मौके पर पहुंचे। एएसपी के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कराने के आश्वासन के बाद परिजन माने। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार के लिए ले गए। एएसपी ने बताया कि प्रदर्शन समाप्त हो गया। थानाध्यक्ष को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। थानाध्यक्ष कमलशंकर चर्तुवेदी ने बताया कि युवक हेलमेट नहीं लगाए था, इसलिए सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है।
एक दिन बाद पिता के साथ जाना था दिल्ली
मृतक के बाबा शिवपाल ने बताया कि दीपक दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई दीपू (26) और बहन आंचल (18) हैं। मां गीता ने रविवार रात दीपक को फोन किया था, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। उन्होंने बताया कि दीपक दिल्ली में फल का ठेला लगाता था और कुछ दिन पहले ही घर आया था। सोमवार को उसे पिता के साथ दिल्ली जाना था, लेकिन इससे पहले ही उसकी जान चली गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।