फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The encroachment removal campaign ran for a day, then stalled

Balrampur News: एक दिन चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, फिर ठप

Sun, 27 Sep 2026 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
The encroachment removal campaign ran for a day, then stalled
उतरौला। नगर की पटरियों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाने के लिए शुरू हुआ अभियान महज एक दिन बाद ही ठप हो गया। बरदही बाजार से तुलसीपुर रोड तक कार्रवाई किए करीब एक पखवाड़ा बीत चुका है, लेकिन मुख्य बाजार समेत अन्य प्रमुख मार्गों की पटरियों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी। इससे नगरवासियों में रोष है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि अभियान रुकने के बाद पटरियों पर फिर से दुकानें और सामान फैलने लगे हैं। इससे पैदल राहगीरों के साथ ही वाहन चालकों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है। नगरवासियों पिंटू, बब्लू सिद्दीकी, असलम रिजवी और इमरान आदि ने बताया कि प्रशासन की ओर से पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान शुरू किया गया था। बरदही बाजार से तुलसीपुर रोड तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया था। कार्रवाई से उम्मीद जगी थी कि मुख्य बाजार और नगर के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी पटरियों को खाली कराया जाएगा, लेकिन इसके बाद अभियान आगे नहीं बढ़ा।
विज्ञापन


नगरवासियों ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई केवल अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए नियमित निगरानी भी जरूरी है। लोगों ने मुख्य बाजार, प्रमुख मार्गों और पटरियों से अस्थायी अतिक्रमण हटाकर पैदल राहगीरों के लिए रास्ता खाली कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में उपजिलाधिकारी एवं प्रभारी ईओ योगेंद्र शरण शाह ने बताया कि प्रशासनिक व्यस्तता के चलते अतिक्रमण हटाओ अभियान स्थगित किया गया है। अभियान शीघ्र ही दोबारा शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed