फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Proposed court building stuck in land marking for two years

Balrampur News: दो साल से भूमि चिह्नांकन में अटका प्रस्तावित न्यायालय भवन

Sun, 27 Sep 2026 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Proposed court building stuck in land marking for two years
उतरौला। प्रस्तावित न्यायालय भवन के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित कर शासन को प्रस्ताव नहीं भेजे जाने से अधिवक्ताओं में रोष है। अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर स्थानीय स्तर पर भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया है। अधिवक्ताओं ने जल्द भूमि उपलब्ध कराने के साथ शासन को प्रस्ताव भेजकर न्यायालय भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन


अधिवक्ता संघ अध्यक्ष प्रह्लाद यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद सोनी और महामंत्री रवि शंकर मिश्र ने बताया कि उतरौला स्थित बाह्य न्यायालय में वर्तमान में सिविल जज जूनियर डिवीजन और अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन के दो न्यायालय संचालित हो रहे हैं। दोनों न्यायालयों में करीब 25 हजार से अधिक वाद लंबित हैं। बड़ी संख्या में मुकदमों के लंबित होने से वादकारियों को न्याय के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महामंत्री रवि शंकर मिश्र ने बताया कि प्रस्तावित न्यायालय भवन के लिए भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया काफी समय से लंबित है। स्थानीय स्तर पर भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव शासन को भेजे जाने में देरी के कारण भवन निर्माण की प्रक्रिया अटकी हुई है। इससे अधिवक्ताओं के साथ वादकारियों में भी असंतोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम योगेंद्र शरण शाह ने बताया कि भूमि चिह्नित करने के लिए टीम बनाई गई है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed