फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur: Car collides with two motorcycles; three dead, including a husband and wife.

बलरामपुर: कार की दो बाइकों से टक्कर, पति-पत्नी समेत तीन की मौत, पिता और कार चालक घायल

Mon, 28 Sep 2026 06:42 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 28 Sep 2026 06:42 PM IST
सार

बलरामपुर में हुए एक सड़क हादसे में कार की दो बाइकों से टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
 

विज्ञापन
Balrampur: Car collides with two motorcycles; three dead, including a husband and wife.
- फोटो : संवाद

विस्तार

उतरौला-बलरामपुर मार्ग पर अक्सी बढ़हरा गांव के पास सोमवार को ईंट-भट्ठे के सामने तेज रफ्तार कार ने एक के बाद एक दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक पर सवार पचौथा निवासी पांचूराम (61) और उनकी पत्नी बड़का (58) की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर पिता के साथ सवार कल्पना (27) घायल हुईं। कल्पना के पिता प्यारे लाल (63) की मौत हो गई। कार चालक कामिल घायल हुए हैं। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कार बलरामपुर की ओर से उतरौला की तरफ जा रही थी। अक्सी बढ़हरा गांव के पास कार की पहले उतरौला की ओर से आ रहे पांचू राम की बाइक से टक्कर हुई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर मुड़ी। इसी दौरान सामने से दूसरी बाइक आ गई, जिस पर बासूपुर चायडीह निवासी प्यारे लाल अपनी बेटी कल्पना के साथ सवार थे। कार ने इस बाइक को भी टक्कर मार दी। दोनों बाइकों के कार की चपेट में आने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को सड़क से हटाकर उपचार के लिए भेजने की व्यवस्था की। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


हादसे में पांचू राम और उनकी पत्नी बड़का की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार कोमल गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाइक चला रहे प्यारे लाल की मौत हो गई है। कार चालक कामिल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कामिल बजाज चीनी मिल परिसर के निवासी हैं। हादसे की सूचना मिलने पर मृतकों और घायलों के परिजन मौके पर पहुंच गए। पांचू राम और उनकी पत्नी की मौत की खबर मिलते ही पचौथा गांव में मातम छा गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं प्यारे लाल की मौत से उसके परिवार में भी कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि मौके पर प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed