फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   CC roads will be constructed in the lanes of Bhagwatiganj and Ramakrishna Paramahansa School

Balrampur News: भगवतीगंज और रामकृष्ण परमहंस स्कूल की गलियों में बनेगी सीसी रोड

Sun, 27 Sep 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 27 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
CC roads will be constructed in the lanes of Bhagwatiganj and Ramakrishna Paramahansa School
बलरामपुर। शहर के मोहल्लों में आवागमन और जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर करने के लिए नगर पालिका की ओर से 33.46 लाख रुपये की लागत से दो विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें भगवतीगंज मोहल्ले में उतरौला रोड पर अंकुर सिंह के मकान से एफएलटू गोदाम तक सीसी रोड और नाली का निर्माण शामिल है। इस कार्य पर 8.89 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा रामकृष्ण परमहंस स्कूल और उससे जुड़ी लिंक गलियों में भी सीसी रोड और नाली का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 24.57 लाख रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है। दोनों कार्य पूरे होने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन के साथ जलनिकासी की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शहर के प्रमुख मार्गों के साथ मोहल्लों और लिंक गलियों की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना नगर पालिका की प्राथमिकता है। सड़क के साथ नाली निर्माण होने से बारिश के दौरान जलभराव की समस्या कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed