फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   VIDEO: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन, अफसरों के समझाने पर माने

VIDEO: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन, अफसरों के समझाने पर माने

Mon, 27 Jul 2026 08:23 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 27 Jul 2026 08:23 PM IST
VIDEO: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन, अफसरों के समझाने पर माने
परसपुर। आंटा भोंदूपुरवा के पास रविवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक की पिछली सीट पर बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद गोंडा मेडिकल कॉलेज गोंडा रेफर कर दिया गया। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन अधिकारियों के समझाने पर माने और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। ग्राम बसंतपुर सेमरातर निवासी रामसिंह ने बताया कि उनका बेटा दीपक (24) रविवार देर रात अपने दोस्त मुकेश (22) के साथ किसी काम से बाइक से आंटा गांव जा रहा था। दोनों आंटा भोंदूपुरवा के पास पहुंचे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मुकेश की गोंडा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हालत नाजुक बनी है। सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने परसपुर-बालपुर मार्ग जाम कर दिया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। मृतक के पिता का आरोप है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां जेसीबी से खोदाई चल रही थी। ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बेटे की मौत हुई है। आरोप लगाया कि जो तहरीर दी उसमें जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली हटाने का थानाध्यक्ष दबाव बना रहे थे। प्राथमिकी भी समय से नहीं दर्ज की। प्रदर्शन की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय, सीओ आनंद राय, कोतवाल करनैलगंज, कटरा बाजार मौके पर पहुंचे। एएसपी के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कराने के आश्वासन के बाद परिजन माने। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार के लिए ले गए। एएसपी ने बताया कि प्रदर्शन समाप्त हो गया। थानाध्यक्ष को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। थानाध्यक्ष कमलशंकर चर्तुवेदी ने बताया कि युवक हेलमेट नहीं लगाए था, इसलिए सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है। एक दिन बाद पिता के साथ जाना था दिल्ली मृतक के बाबा शिवपाल ने बताया कि दीपक दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई दीपू (26) और बहन आंचल (18) हैं। मां गीता ने रविवार रात दीपक को फोन किया था, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। उन्होंने बताया कि दीपक दिल्ली में फल का ठेला लगाता था और कुछ दिन पहले ही घर आया था। सोमवार को उसे पिता के साथ दिल्ली जाना था, लेकिन इससे पहले ही उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

नोएडा: भूमिगत केबल करने के दौरान पानी की लाइन क्षतिग्रस्त, एक हजार परिवार प्रभावित

27 Jul 2026

गाजियाबाद में वारदात: ट्रॉनिका सिटी में बंद घर में मिला महिला का शव, पति गायब; ऐसे हुआ खुलासा

27 Jul 2026

गाजियाबाद: एमएमएच कॉलेज में एबीवीपी का प्रदर्शन, फ्री पार्किंग और खेल मैदान की सुविधाओं पर उठाए सवाल

27 Jul 2026

रोहतक में खंड स्तरीय कल्चरल फेस्ट में विद्यार्थियों ने बिखेरी हरियाणवी संस्कृति की छटा

27 Jul 2026

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का पंचकूला के संस्कृत मॉडल स्कूल में औचक निरीक्षण, बोले— सफाई में हरियाणा का सबसे बेहतरीन स्कूल

27 Jul 2026
विज्ञापन

Sirmaur News: नाहन में तंबाकू और खाद्य सामग्री बेचने वालों पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई

27 Jul 2026

Sirmaur News: खेती के साथ सौर ऊर्जा से होगी डबल कमाई, किसानों को एग्री फोटोवोल्टिक तकनीक की जानकारी

27 Jul 2026
विज्ञापन

अमेठी में राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की जनसुनवाई की

27 Jul 2026

Sirmaur News: लंबित एरियर और मेडिकल बिलों पर पेंशनरों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

27 Jul 2026

तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे बैठे चार लोगों को रौंदा, मासूम समेत सभी की मौत

27 Jul 2026

Mandi News: लडभड़ोल कॉलेज में एनएसएस का विशेष शिविर, स्वच्छता अभियान के साथ नए स्वयंसेवियों का पंजीकरण

27 Jul 2026

जिले के 253 जर्जर विद्यालय घोषित, बनाई जाएगी वैकल्पिक व्यवस्था

27 Jul 2026

आईटीआई में दूसरे राउंड की काउंसलिंग संपन्न, मंगलवार को अलॉट होंगी सीटें

27 Jul 2026

Rampur Bushahr: पेपर लीक मामलों के विरोध में कांग्रेस की आक्रोश रैली, निष्पक्ष जांच और पारदर्शी भर्ती की मांग

27 Jul 2026

Sawan 2026: सावन में फैंसी हरी चूड़ियों की बढ़ी डिमांड, बाजार में 50 से 150 रुपये दर्जन तक बिक रहीं

27 Jul 2026

VIDEO: केले के खेत में 20 फीट लंबा अजगर, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

27 Jul 2026

बैंक ऑफ बड़ोदा एटीएम के सीएससी सेंटर पर देर रात चोरों ने की चोरी

27 Jul 2026

'प्रदेश में मंडल को निपुण में नंबर एक लाने का तय किया लक्ष्य', एडी बेसिक मेरठ ऐश्वर्या लक्ष्मी से खास बातचीत

27 Jul 2026

लुधियाना के एसडी कॉलेज में रखा गया इनडोर वॉलीबॉल स्टेडियम का नींव पत्थर

Sirmour News: एनपीएस और अटल पेंशन योजना पर कार्यशाला, उद्योगपतियों को दी गई वित्तीय सुरक्षा की जानकारी

27 Jul 2026

रेलवे ग्रुड की में नौकरी के लिए युवाओं ने बहाया पसीना, बोरी कंधे पर रखकर दौड़े

27 Jul 2026

संसद के मानसून सत्र के दौरान सांसद प्रमोद तिवारी ने आंदोलन कर रहे मासूम छात्रों पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया

27 Jul 2026

चिलचिलाती धूप में भी युवाओं ने दिखाया दमखम, नौकरी ने लिए कंधे पर बोरी रखकर लगाई दौड़

27 Jul 2026

उत्तर प्रदेश में मौसम का बड़ा यू-टर्न, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

27 Jul 2026

Sirmour News: गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग तेज, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

27 Jul 2026

Video: पेपर लीक के विरोध में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों का प्रदर्शन, कर्नाटक और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी

27 Jul 2026

Video: जौहर यूनिवर्सिटी बचाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे स्वामी प्रसाद मौर्य, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका

27 Jul 2026

Kanwar Yatra: मां की इच्छा पूरी करने को कलयुग का श्रवण कुमार बना विक्कू, 196 KM की दूरी तय कर पहुंचा गाजियाबाद

27 Jul 2026

Ghaziabad: गाजियाबाद के जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़, पर्ची बनवाने के लिए लाइन में खड़े नजर आए

27 Jul 2026

Shimla Teachers Protest: न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम के खिलाफ शिमला में हजारों जेबीटी शिक्षकों का महाप्रदर्शन

27 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed