फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police Alert After Hanuman Chalisa Recitation Announcement Outside Kesar Ganj Mosque, Market Shut

मेरठ: केसरगंज मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ की घोषणा के बाद पुलिस अलर्ट, मंडी गेट पर बैरिकेडिंग; बाजार बंद

Tue, 29 Sep 2026 11:44 AM IST
Dimple Sirohi जेपी शर्मा, अमर उजाला, मेरठ
जेपी शर्मा, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 29 Sep 2026 11:44 AM IST
सार

मेरठ के केसरगंज मंडी स्थित मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ की घोषणा के बाद पुलिस अलर्ट है। मंडी गेट पर बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद किया गया और बाजार बंद है।

विज्ञापन
Police Alert After Hanuman Chalisa Recitation Announcement Outside Kesar Ganj Mosque, Market Shut
पुलिस अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के केसरगंज मंडी स्थित मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ की घोषणा के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। मंगलवार को वायरल हुए वीडियो के बाद मस्जिद और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंडी के गेट पर बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है और पुलिस बल तैनात किया गया है। केसरगंज बाजार भी बंद है।

विज्ञापन


मंडी गेट पर बैरिकेडिंग, पुलिस तैनात
केसरगंज मंडी स्थित मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ करने संबंधी बयान का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। मंडी के मुख्य गेट पर बैरिकेड लगा दिए गए हैं और रास्ता बंद कर दिया गया है। मस्जिद के आसपास पुलिस बल तैनात है। क्षेत्र में पुलिस की गश्त भी बढ़ाई गई है। एहतियाती कदमों के बीच केसरगंज बाजार बंद है।

विज्ञापन

मुतवल्ली ने एसएसपी कार्यालय में दी शिकायत
मस्जिद के मुतवल्ली जुबेर ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया था। उन्होंने वायरल वीडियो का हवाला देते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की।

निर्माण को लेकर पहले हुई थी शिकायत
बताया गया कि करीब एक माह पहले मस्जिद के ऊपरी हिस्से में निर्माण कार्य कराया जा रहा था। मंडी निवासी ईश्वर चंद कंसल और अन्य व्यापारियों ने निर्माण कार्य को अवैध बताते हुए शिकायत की थी। शिकायत के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया था।

इसी मामले को लेकर मंगलवार को गाजियाबाद के हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी और ललित शर्मा का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में मस्जिद के पास पहुंचकर हनुमान चालीसा पाठ करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन

Police Alert After Hanuman Chalisa Recitation Announcement Outside Kesar Ganj Mosque, Market Shut
पुलिस अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय व्यापारियों ने जताई चिंता
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में बाहरी लोगों के आने से माहौल बिगड़ने की आशंका है। व्यापारियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की मौजूदगी जरूरी बताई है।

पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की
सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मस्जिद के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। क्षेत्र में गश्त भी बढ़ाई गई है। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed