{"_id":"6a3d483986563fc82501485e","slug":"video-video-blramapara-ma-parabhanatha-mathara-sa-lta-raha-sharathathhalo-ka-blra-khaii-ma-gara-11-ghayal-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बलरामपुर में प्रभूनाथ मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो खाई में गिरी, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बलरामपुर में प्रभूनाथ मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो खाई में गिरी, 11 घायल
नेपाल के स्वर्गद्वारी स्थित प्रभूनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो बृहस्पतिवार को कोयलाबास के पास पहाड़ी मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 11 लोग घायल हो गए। वाहन में करीब 11 लोग सवार थे।
जानकारी के अनुसार हरैया सतघरवा क्षेत्र के भयापुरवा गांव निवासी सहजराम अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ बुधवार को दर्शन के लिए नेपाल गए थे। लौटते समय कोयलाबास की उतराई पर बोलेरो का संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में जा गिरी। हादसे के बाद नेपाल पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुलसीपुर पहुंचाया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुजीत ने बताया कि राधेश्याम (30), रवींद्र कुमार (45), ऊषा देवी (37), लीला देवी (55), रेनू देवी (25), सुनीता (40) और फुलसा देवी (55) को गंभीर चोटें आने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं प्रमोद (17), अक्षय (7), शुभम (5) और चालक राजेंद्र (38) का उपचार कर घर भेज दिया गया। घायलों के रिश्तेदार राधेश्याम ने बताया कि सभी लोग प्रभूनाथ मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। जिला अस्पताल में गंभीर घायलों का उपचार जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।