{"_id":"68e7bea825ff9554c90c0c91","slug":"video-blramapara-ma-1327-garabhavata-mahalo-ka-haii-jaca-153-ka-sathata-najaka-2025-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में 1327 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, 153 की स्थिति नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में 1327 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, 153 की स्थिति नाजुक
यूपी के बलरामपुर में गर्भवती महिलाओं की सेहत की जांच के लिए बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल सहित 12 स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 1327 गर्भवती की जांच की गई। इसमें 153 गर्भवती उच्च जोखिम युक्त पाई गईं। इन गर्भवतियों के सेहत की विशेष निगरानी की जाएगी।
संयुक्त जिला चिकित्सालय में डॉ. अजय लक्ष्मी ने गर्भवती का इलाज किया। गर्भवती को नियमित जांच कराने व पौष्टिक आहार का सेवन करने का सुझाव दिया। यहां पर 153 गर्भवती की जांच हुई। सीएचसी, श्रीदत्तगंज में चिकित्साधिकारी डॉ. सुमंत सिंह चौहान व आयुष चिकित्सक डॉ. करिश्मा सोनी ने गर्भवती के सेहत की जांच की। गर्भवतियों के हीलोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर व शुगर आदि की जांच की गई। एनीमिया से प्रभावित गर्भवती को नियमित जांच कराने का सुझाव दिया गया। यहां पर 26 गर्भवती महिलाओं का इलाज हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।