{"_id":"68e76cea37f613930c013b70","slug":"video-video-rajaparavara-ka-parapara150-sal-sa-bugdhanapara-ma-malta-mafata-thama-ka-thava-2025-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : राजपरिवार की परंपरा...150 साल से बेड़नापुर में मिलती मुफ्त दमा की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : राजपरिवार की परंपरा...150 साल से बेड़नापुर में मिलती मुफ्त दमा की दवा
बहराइच के सरयू तट पर बसे बेड़नापुर गांव का मटेरिया बाग शरद पूर्णिमा के दिन हर साल श्रद्धा और परंपरा से सराबोर हो उठता है। यहां पिछले करीब डेढ़ सौ वर्षों से मेले में राज परिवार की ओर से दमा की निःशुल्क दवा वितरित की जाती है, जिसे पाने के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों से लोग आते हैं।
रेहुआ स्टेट के राजा रुद्र प्रताप सिंह का राजमहल आज भी इस परंपरा का साक्षी है। वर्तमान में यह सेवा रानी किरण सिंह के नेतृत्व में की जाती है। उन्होंने बताया कि यह औषधि बनाने की प्रक्रिया शरद पूर्णिमा से लगभग एक माह पहले शुरू हो जाती है। देश के विभिन्न हिस्सों से जड़ी-बूटियां मंगाकर पारंपरिक विधि से तैयार की जाती हैं।
रानी किरण सिंह के अनुसार, इस मेले की शुरुआत उनके पूर्वज राजा रुद्र प्रताप नारायण सिंह के समय हुई थी। उनके भाई को दमा की गंभीर बीमारी थी। राजवैद्य ने शरद पूर्णिमा की रात तैयार एक विशेष जड़ी-बूटी उन्हें दी, जिससे वह पूर्णतः स्वस्थ हो गए। इसके बाद राजा ने अपने राज्य के सभी दमा रोगियों के लिए हर वर्ष निःशुल्क औषधि वितरण की परंपरा शुरू की। तब से लेकर आज तक यह सेवा बिना रुके जारी है।
दावा है कि आज भी हजारों मरीज यहां आकर दवा खाते हैं और राहत पाते हैं। मेले का आयोजन रानी किरण सिंह के साथ उनकी बेटियों राजकुमारी देव्यानी सिंह, शिवानी सिंह और देवीना सिंह के नेतृत्व में किया जाता है। आयोजन और दवा वितरण व्यवस्थाएं राजकुमारी देव्यानी सिंह देखती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।