सुभाष गुप्ता
Updated Thu, 22 Oct 2026 08:39 PM IST
Link Copied
बलिया। वाराणसी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के तहत शुक्रवार, 23 अक्टूबर को बलिया जिले के 54 मतदान केंद्रों पर 33,770 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव में स्नातक निर्वाचन के 24 और शिक्षक निर्वाचन के 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार देर शाम सदर तहसील से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
जिले में स्नातक निर्वाचन के लिए 34 और शिक्षक निर्वाचन के लिए 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। स्नातक निर्वाचन में 28,859 और शिक्षक निर्वाचन में 4,911 मतदाता हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 34 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान सीडीओ आलोक कुमार, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा और डीडीओ आनंद प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।