{"_id":"696a60800828042fb80fc5cf","slug":"video-structured-lifestyle-and-better-time-management-will-help-reduce-exam-stress-2026-01-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"व्यवस्थित जीवनशैली और बेहतर समय प्रबंधन से दूर होगा परीक्षा का तनाव, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवस्थित जीवनशैली और बेहतर समय प्रबंधन से दूर होगा परीक्षा का तनाव, VIDEO
शहर से सटे संवरूबांध स्थिति राधा कृष्ण एकेडमी में शुक्रवार को अमर उजाला की तरफ से आयोजित तनाव मुक्त परीक्षा कार्यक्रम में बच्चों को परीक्षा की सफलता का मंत्र बताया गया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ. नीरज कुमार सिंह ने बच्चों को प्रेरक एवं मार्गदर्शक व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा को जीवन का अंतिम लक्ष्य न मानकर सीखने की प्रक्रिया का एक पड़ाव समझने की सलाह दी। कहा कि परीक्षा से जुड़ा तनाव मुख्यतः अनावश्यक अपेक्षाओं, तुलना की प्रवृत्ति और परिणाम-केन्द्रित सोच से उत्पन्न होता है। यदि विद्यार्थी सुनियोजित अध्ययन, समय-प्रबंधन और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं, तो परीक्षा स्वाभाविक और सहज हो सकती है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि असफलता पराजय नहीं होती, बल्कि आगे बढ़ने का एक अवसर होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।