{"_id":"6a199ee59d441be59a0321c0","slug":"video-president-and-eo-sit-together-after-long-interval-discuss-navyug-palika-scheme-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"काफी दिनों बाद एक साथ बैठे अध्यक्ष व ईओ, नवयुग पालिका योजना पर की चर्चा; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काफी दिनों बाद एक साथ बैठे अध्यक्ष व ईओ, नवयुग पालिका योजना पर की चर्चा; VIDEO
नगर पालिका परिषद बलिया में काफी दिनों बाद शुक्रवार को कार्यालय में एक साथ अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल व ईओ सुभाष कुमार एक साथ बैठे। इस दौरान नवयुग पालिका योजना पर गहन मंत्रणा की। ईओ ने अध्यक्ष को योजना के बारे में बारीकियों को समझाया। साथ ही इससे होने वाले विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। इसके लिए बनी कमेटी से भी अवगत कराया। अध्यक्ष व ईओ के कार्यालय में बैठने की खबर पर सभासद भी पहुंच गए। दोनों ने एक साथ मिलकर कई फाइलों पर हस्ताक्षर किए। भृगु काम्प्लेक्स पर भी अध्यक्ष व ईओ के बीच गहन मंत्रणा हुई। साथ ही अगले माह में नगर पालिका आपके द्वारा अभियान प्रत्येक वार्ड में विधिवत चलाए जाने की सहमति बनाई। अध्यक्ष ने कहा कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र वितरण में किसी तरह की कोताही न बरती जाए। कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन नियमानुसार समय से करें। सभासदों की समस्याओं को सुनने के बाद निस्तारण के निर्देश दिए। इधर करीब चार माह से कभी ईओ तो कभी अध्यक्ष ही कार्यालय आते थे, जिसको लेकर शहर में तनाव की चर्चा गरम थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।