{"_id":"6ab16bdf97ad3382410c95a7","slug":"video-non-teaching-staff-submitted-a-memorandum-addressed-to-the-cm-via-the-dm-regarding-various-demands-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षणेत्तर कर्मचारी सीएम को संबोधित डीएम को सौंपा ज्ञापन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षणेत्तर कर्मचारी सीएम को संबोधित डीएम को सौंपा ज्ञापन, VIDEO
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि पिछले वर्ष पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के साथ गैर-शिक्षक कर्मचारियों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की घोषणा की गई थी। इस वर्ष शासनादेश जारी होने के साथ कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। एसोसिएशन का आरोप है कि शासनादेश में माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शामिल नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों में निराशा है। पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालयों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अल्प वेतन में काम करने वाले इन कर्मचारियों के लिए गंभीर बीमारी की स्थिति में महंगा इलाज कराना मुश्किल होता है। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के हित में जल्द शासनादेश जारी कर उन्हें भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ देने की मांग की है।पत्रक सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह शशि भूषण उपाध्याय, जितेंद्र राम, सोनू रावत, अरविंद कुमार पांडेय, रामदुलार, संदीप सिंह, आशुतोष पांडेय, अभिषेक सिंह, कुमार प्रांजल, अनिल गुप्ता आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।