फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Deaf-mute teenage girl goes missing from child care center; she had been found two days ago.

Ballia News: चाइल्ड केयर सेंटर से मूक-बधिर किशोरी लापता, दो दिन पहले मिली थी

Tue, 22 Sep 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Deaf-mute teenage girl goes missing from child care center; she had been found two days ago.
बलिया। जिला अस्पताल परिसर के कालरा वार्ड में संचालित चाइल्ड लाइन केयर सेंटर से मूक-बधिर 16 साल की किशोरी लापता हो गई। किशोरी के लापता होने की जानकारी सोमवार को उसके पिता के सेंटर पहुंचने पर हुई।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मिलकर बेटी की खोज कराने और पूरे मामले की जांच कराने की गुहार लगाई। एसपी ने प्रकरण की जांच सीओ सिटी सतीश कुमार शर्मा को सौंपी है। उधर, बैरिया थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर के आसपास शुक्रवार रात करीब 11 बजे पुलिस को एक मूक-बधिर किशोरी के मौजूद होने की सूचना मिली थी। डायल 112 पुलिस उसे थाने ले गई। सुनने और बोलने में असमर्थ होने के कारण शनिवार को उसे जिला अस्पताल परिसर स्थित चाइल्ड लाइन केयर सेंटर में दाखिल कराया गया था। लेकिन वह रविवार की रात में लापता हो गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रविवार रात किशोरी किसी तरह सेंटर से निकल गई। सोमवार को वैशाली बिहार के गोरौल थाना क्षेत्र के रामदासपुर सोंधो निवासी उसके पिता प्रमेश्वर महतो चाइल्ड लाइन कंट्रोल की सूचना पर कुछ लोगों के साथ बेटी की तलाश करते हुए सेंटर पहुंचे। वहां कर्मचारियों की ओर से उन्हें बताया गया कि किशोरी बाथरूम की खिड़की के रास्ते बाहर निकल गई। परिजनों को शंका होने पर पिता ने एसपी से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने डीएम को भी घटना से अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
------
जिला अस्पताल के कालरा वार्ड में संचालित चाइल्ड लाइन केयर सेंटर में रखी गयी एक किशोरी लापता हो गई है। फिलहाल किशोरी की खोजबीन की जा रही है। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्सायन, जिला प्रोबेशन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed