{"_id":"6ab18b143c248d84b8071fee","slug":"stalked-for-days-then-rammed-by-a-bike-on-a-deserted-road-young-woman-battling-for-her-life-ballia-news-c-190-1-bal1001-173389-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कई दिन पीछा, फिर सुनसान रास्ते में बाइक से टक्कर, जिंदगी-मौत से जूझ रही युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कई दिन पीछा, फिर सुनसान रास्ते में बाइक से टक्कर, जिंदगी-मौत से जूझ रही युवती
विज्ञापन
बांसडीह। बेटियों की सुरक्षा के लिए थानों पर गठित एंटी रोमियो टीम की सक्रियता पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है।
आरोप है कि कई दिनों से पीछा कर रहे मनबढ़ युवकों ने सुनसान रास्ते पर कॉलेज जा रही युवती की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवती घायल हो गई। वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उसका ऑपरेशन हुआ है।
गांव निवासी युवती 13 सितंबर को बाइक से बांसडीह की ओर जा रही थी। परिजनों का आरोप है कि पिछले सात-आठ दिनों से गोड़धप्पा के कुछ युवक उसका पीछा कर छेड़खानी कर रहे थे। युवती ने इसकी अनदेखी की तो आरोपियों के हौसले बढ़ते गए। आरोप है कि 13 सितंबर को जोगी तिवारी के डेरा के पास सुनसान रास्ते पर युवकों ने ओवरटेक करने के बहाने तेज रफ्तार से युवती की बाइक में टक्कर मार दी। युवती बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए वाराणसी में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद स्वजन बांसडीह थाने पहुंचे और तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने गोड़धप्पा निवासी हितेश पटेल और बाइक मालिक राजू पटेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।