फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Liquor worth Rs 4.5 lakh recovered

Ballia News: बिहार ले जा रहे 4.5 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद

Tue, 22 Sep 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Liquor worth Rs 4.5 lakh recovered
दुबहर। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे अंडरपास (बसरिकापुर) के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 70 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कीमत करीब 4.5 लाख रुपये आंकी गई है। थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल के नेतृत्व में उप-निरीक्षक शुभेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास एक संदिग्ध लाल रंग का ट्रैक्टर और नीले रंग की प्रेशर ट्राली आती दिखाई दी।
पुलिस टीम ने जब वाहन को रोककर तलाशी ली, तो उसमें छिपाकर रखी गई 70 पेटी कुल 600 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।
बिहार के गिरफ्तार किए गए तस्कर की पहचान रोहित कुमार (19) निवासी ग्राम फुलवरियां, पोस्ट फेरूसा, थाना गोरखा, जिला सारण बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है।
विज्ञापन

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल रवि मौर्या, कांस्टेबल सत्येंद्र यादव, कांस्टेबल आयुष जायसवाल एवं होमगार्ड रविशंकर ठाकुर शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed