{"_id":"69b19f34ad2188e9660acc13","slug":"video-narhi-and-stadium-won-the-volleyball-final-in-ballia-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बलिया में नरही व स्टेडियम ने जीता वॉलीबॉल का फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बलिया में नरही व स्टेडियम ने जीता वॉलीबॉल का फाइनल
बलिया में वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित एक दिवसीय प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के रोमांचक फाइनल में नरही ने स्टेडियम को 25-21, 22-25, 25-16 से पराजित किया। वहीं बालक वर्ग के खिताबी मुकाबले में स्टेडियम ने सनबीम स्कूल बलिया को 23-25, 20-15, 25-20, 25-17, 15-11 से मात दिया। प्रतियोगिता में कुल आठ बालक एवं चार बालिका टीमों ने प्रतिभाग किया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव नीरज राय एवं विशिष्ट अतिथि जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव अरविंद कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव ने 46वीं सब जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप की विजेता उत्तर प्रदेश बालक वॉलीबाल टीम के मैनेजर नीरज राय एवं कोच सचिन पूनिया को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका सच्चिदानंद राय, राम कुमार यादव, अजितेश सिंह, मृत्युंजय पाठक एवं यशवंत पांडे आदि ने निभाई। इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार सिंह, अजय राज सिंह, रोहित भारद्वाज, धर्मेंद्र पांडे, चंद्रभानु सिंह, मोहम्मद गयासुद्दीन आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।