{"_id":"6a51151bb9f296ea4500cae4","slug":"video-jps-rathore-says-farmers-are-gaining-economic-strength-through-cooperative-sector-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"जेपीएस राठौर बोले- सहकारिता से किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपीएस राठौर बोले- सहकारिता से किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है, VIDEO
जिला सहकारी बैंक की 46वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई। प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रही है। सहकारी समितियों और जिला सहकारी बैंकों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। इससे किसानों को समय पर ऋण, खाद-बीज और अन्य आवश्यक सेवाएं मिल सकेंगी। सहकारिता किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है।
सरकार पारदर्शी और जवाबदेह सहकारिता व्यवस्था विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सहकारी संस्थाओं को तकनीकी रूप से सुदृढ़ कर उनकी कार्यक्षमता बढ़ाई जा रही है। इससे अधिक किसानों को लाभ मिल सकेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि सहकारिता ग्रामीण विकास की मजबूत आधारशिला है। केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सहकारी संस्थाओं को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।