{"_id":"696e3f8aeb93fc52f0015db9","slug":"video-cricket-one-sided-match-motihari-defeated-patna-by-198-runs-2026-01-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट...एकतरफा मुकाबले में मोतीहारी ने पटना को 198 रन से हराया; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट...एकतरफा मुकाबले में मोतीहारी ने पटना को 198 रन से हराया; VIDEO
बाबा लक्ष्मण दास राष्ट्रीय विद्यालय इंटर कालेज बैरिया के मैदान पर यूथ क्लब हेल्पलाइन की ओर से अयोजित लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्मृति टी-20 कप अंतरप्रांतीय क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा मैच सोमवार को बिहार के पटना और मोतीहारी के बीच खेला गया। मोतिहारी की टीम ने पटना की टीम को 198 रनों से पराजित कर दिया। पटना की टीम निर्धारित 20 ओवर नहीं खेल सकी। पूरी टीम 8 ओवर एक गेंद पर 47 रन में ही सिमट गई। टास पटना की टीम के कप्तान हिमांशु प्रजापति ने जीता। पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। मोतिहारी की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए। मोतिहारी की ओर से आशुतोष ने 44 गेंद पर 82 रन बनाए। इसमें 11 चौके व 3 छक्के शामिल हैं। करन ने 36 गेंद पर 77 रन बनाए। इसमें 5 चौके व 8 छक्के शामिल हैं। पटना की ओर से आदित्य एक मात्र सफल बॉलर रहे। उन्होंने ने 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट लिए। अभिषेक को एक विकेट मिला। जीत के लिए 246 रन का लक्ष्य लेकर उतरी पटना की टीम ताश के पत्ते की तरह बिखर गई। उनके सभी बल्लेबाज 8 ओवर एक बाल में महज 47 रन पर सिमट गए। मोतिहारी की ओर से एजाज सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट लिए। आशुतोष ने 2 ओवर में 11 रन देकर दो विकेट लिए। मैन ऑफ दी मैच मोतिहारी के आशुतोष पांडेय को दिया गया। बेस्ट बैट्समैन मोतिहारी टीम के करन को दिया गया। इन्होंने 36 गेंदो पर ताबड़तोड़ 71 रन बनाए। इन्हें बेस्ट फील्डर का पुरस्कार भी दिया गया। इसके पहले क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्य अतिथि यशवंत सिंह का यूथ क्लब हेल्पलाइन के प्रबंधक अजय सिंह, प्रकाश मौर्य, बीरेंद्र वर्मा, मुकेश मिश्र ने स्वागत किया। स्कोरर रोहित व सुनील गुप्ता, कमेंट्रेटर सोनू चौबे और मनु कुमार रहे। अम्पायर जितेन्द्र यादव व मनोज कन्नौजिया थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।