{"_id":"6b0843aab5a2cf01050d0e5c","slug":"video-ballia-gondwana-gantantra-party-celebrated-constitution-day-by-reading-the-preamble-to-constitution-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलिया: संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने मनाया संविधान दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने मनाया संविधान दिवस
बलिया। कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर संस्थान में बृहस्पतिवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संविधान दिवस मनाया। इस दौरान भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब अमर रहें और भारतीय संविधान की प्रस्तावना की जय हो के नारे लगाए। इसके बाद संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया।
पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गोंडवाना ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए भारतवासियों ने संगठित होकर संघर्ष किया और कुर्बानियां दीं। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश को दुनिया का बेहतरीन संविधान और उसकी प्रस्तावना दी। जरूरत है कि संविधान में उल्लिखित प्रावधानों को शत-प्रतिशत धरातल पर लागू किया जाए।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक न्याय की स्थापना के लिए सभी देशवासियों को संगठित होकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन छेड़ने की जरूरत है। आजादी, लोकतंत्र और गणतंत्र की सार्थकता तभी है, जब प्रत्येक व्यक्ति को काम, भरपेट भोजन, समुचित इलाज और बुनियादी सुविधाओं की गारंटी मिले। समाज का एक भी व्यक्ति इन सुविधाओं से वंचित है तो लोकतंत्र और गणतंत्र का उद्देश्य अधूरा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।