{"_id":"6ab3af9b3122cca81601e5ee","slug":"video-video-patal-fakana-ka-lkara-palsa-oura-yava-kagarasa-karayakaratao-ma-thhakaka-makaka-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पुतला फूंकने को लेकर पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पुतला फूंकने को लेकर पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की
एसआईआर, बेरोजगारी, महंगाई और दलित-पिछड़ों के उत्पीड़न के विरोध में बुधवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीपल तिराहे के पास प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इससे मौके पर कुछ देर तक गहमागहमी बनी रही।
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पीपल तिराहे के पास एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने एसआईआर, बेरोजगारी, महंगाई और दलित-पिछड़ों के उत्पीड़न का मुद्दा उठाते हुए सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया।
पुलिसकर्मियों ने पुतला छीनकर प्रदर्शन रोकने की कोशिश की, जिस पर दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने दावा किया कि कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के पुतले का दहन कर दिया। वहीं पुलिस ने पुतले को कब्जे में लेने का प्रयास किया।
युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एसआईआर, बेरोजगारी और महंगाई समेत कई मुद्दों पर सरकार से कार्रवाई की मांग की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। बाद में कार्यकर्ता वहां से हट गए। इस दौरान शेख जकरिया शेखू, शरीफ बाबू खान, भावेश प्रताप पाठक, नदीम अहमद, इमराज जमीर, फरीद खान और रवि श्रीवास्तव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।