{"_id":"6af9a938a10d8f7bb2067031","slug":"video-video-cara-ka-varathata-ka-24-ghata-ka-bhatara-khalsa-tha-shatara-abhayakata-garafatara-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच। रूपईडीहा थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से नेपाली और भारतीय मुद्रा के साथ एक चांदी की पायल बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार चकिया रोड निवासी बद्री प्रसाद के घर और दुकान में रात के समय घुसकर चोरी की गई थी। इस मामले में थाना रूपईडीहा में मुकदमा दर्ज किया गया था। 15 नवंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना से संबंधित दोनों अभियुक्त आईसीपी रोड स्थित बड़े पुल के पास मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजू रायनी पुत्र बाबू रायनी निवासी चकिया रोड, रूपईडीहा तथा फरमान पुत्र मोहम्मद अहमद उर्फ भूरे निवासी बरथनवा, रूपईडीहा के रूप में हुई है। पुलिस ने राजू रायनी के कब्जे से 7 हजार नेपाली और 4 हजार भारतीय रुपये बरामद किए। वहीं फरमान के पास से एक चांदी की पायल, 8 हजार नेपाली और 6 हजार भारतीय रुपये बरामद हुए।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त राजू रायनी का पूर्व में भी चोरी सहित कई आपराधिक मामलों में नाम सामने आ चुका है। दोनों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप पांडेय, उपनिरीक्षक विपिन कुमार, कांस्टेबल सूरज कुमार एवं कांस्टेबल अखिलेश कुमार शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।