{"_id":"6af9a93ff381fea54403b000","slug":"video-video-aasatha-oura-sharathathha-ka-salb-ka-bca-asatacalgama-saraya-ka-varata-mahalo-na-thaya-araghaya-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आस्था और श्रद्धा के सैलाब के बीच अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आस्था और श्रद्धा के सैलाब के बीच अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य
बहराइच। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर गुरुवार की शाम रुपईडीहा स्थित ऐतिहासिक हनुमान सरोवर का तट श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से सराबोर नजर आया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी सैकड़ों व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को विधि-विधान और पूरी श्रद्धा के साथ अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान सरोवर तट पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
छठ महापर्व की छटा शाम होते-होते देखते ही बन रही थी। शाम करीब चार बजे से ही व्रती महिलाओं और उनके परिजनों का सरोवर पहुंचना शुरू हो गया था। परिवार के पुरुष सदस्य सिर पर पूजन सामग्री से सजे डाले लेकर पहले ही घाट पर पहुंचने लगे थे। डालों में मौसमी फल, गन्ना, बिजौरा नींबू, मूली, शलजम, अदरक, ठेकुआ, गुलगुले, पूड़ी, गुड़, मिष्ठान और हल्दी सहित विभिन्न पूजन सामग्री आकर्षक ढंग से सजाई गई थी। सूर्यास्त के समय पूरा सरोवर परिसर छठी मइया के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद अछैवर लाल गोंड ने छठ पूजा समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मदेशिया, कोषाध्यक्ष रिंकू अवस्थी सहित आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार जताया। उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में मातृशक्ति का इस पावन पर्व पर एकत्र होना हमारी सांस्कृतिक परंपरा, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी व्रती महिलाओं को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शुक्ला ने अपने सम्बोधन में व्रती महिलाओं को छठी मैया की शुभ कामनाएं दी। ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जय प्रकाश सिंह, अजय मिश्रा, देवेंद्र पाठक, सभासद राजकुमार गुप्ता, रतन अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, विजय मित्तल, सनत कुमार शर्मा, राजू अग्रवाल, बलराम शुक्ला, राजू सिंह, बलराम मिश्रा,आदि शामिल रहे
इस अवसर पर, देवी प्रसाद मदेशिया और एसके मदेशिया सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा उपस्थित अतिथियों और व्रती महिलाओं को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।
छठ महापर्व के इस आयोजन ने एक बार फिर रुपईडीहा में धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और लोक परंपराओं की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।