{"_id":"6a90483af900e0ba5e02c275","slug":"video-video-bharaica-ma-uuthablva-oura-ghaugdhayal-ka-kaya-gaya-rasakaya-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बहराइच में बैराज पर दिखे घड़ियाल और उदबिलाव, वन विभाग ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बहराइच में बैराज पर दिखे घड़ियाल और उदबिलाव, वन विभाग ने पकड़ा
यूपी के बहराइच में कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज पर बृहस्पतिवार सुबह घड़ियाल और उदबिलाव दिखने से ग्रामीणों में कौतूहल मच गया। बैराज पर टहल रहे लोगों ने दोनों जीवों को देखकर लोगों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही कतर्नियाघाट रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ के नेतृत्व में डिप्टी रेंजर मयंक पांडे और वन रक्षक कौशल किशोर मौके पर पहुंचे। टीम ने सावधानीपूर्वक दोनों को रेस्क्यू किया। इसके बाद उन्हें उनके प्राकृतिक वास में छोड़ दिया। रेंजर आशीष गौड़ ने बताया कि इन दिनों गेरुआ नदी में पानी का बहाव तेज है।
ऐसे में घड़ियाल, मगरमच्छ और उदबिलाव जैसे जीव बहकर बैराज के गेटों के आसपास पहुंच जाते हैं। उन्होंने लोगों से नदी और बैराज के आसपास सतर्क रहने तथा किसी वन्यजीव के दिखाई देने पर उसके पास न जाने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।