फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Cheques stalled due to bank strike; business worth 200 crore affected.

Bahraich News: बैंकों की हड़ताल से अटके चेक, 200 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Sat, 12 Sep 2026 12:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Cheques stalled due to bank strike; business worth 200 crore affected.
बहराइच में जेल रोड ​स्थित इंडियन बैंक कार्यालय पर प्रदर्शन करते बैंककर्मी। 
बहराइच। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के सभी बैंकों में एकदिवसीय हड़ताल रही। बैंक शाखाओं में कामकाज पूरी तरह ठप रहने से नकद लेनदेन, चेक क्लियरेंस समेत अन्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। इससे जिले में करीब 200 करोड़ रुपये का बैंकिंग कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। बैंक पहुंचे उपभोक्ताओं को भी बिना काम कराए लौटना पड़ा। हड़ताल के दौरान बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने शहर स्थित इंडियन बैंक के अंचल कार्यालय परिसर में एकत्र होकर सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी और ताली बजाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने बैंक संगठनों के साथ हुए समझौतों को लागू करने, लंबित समस्याओं का निराकरण करने और अन्य मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई। बैंक कर्मियों का कहना था कि उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही है, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के मंडल सचिव नागेंद्र सिंह और जिला मंत्री लालजी जायसवाल ने बताया कि हड़ताल के कारण पूरे दिन बैंकिंग कामकाज नहीं हुआ। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि हड़ताल से जिले का बैंकिंग कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

प्रदर्शन में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के नागेंद्र सिंह, अमित वर्मा, राहुल मांझी, बाबूलाल, मोहित श्रीवास्तव, साहिल, अंकित अग्रवाल, एसबीआई के ऋषभ, रविशंकर, तरुण शर्मा, रणजीत कुमार त्रिपाठी, बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रहलाद, पीएनबी के रमन सिंह, ग्राम यादव, अभय जोशी तथा इंडियन बैंक के कमल खान, जमील खान, शक्ति कुमार, पंकज गौड़, महेश कुमार, सतीश यादव समेत बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed