फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP leaders stopped while heading to Vinod Sahni's house; scuffle ensues.

Bahraich News: विनोद साहनी के घर जा रहे सपा नेताओं को रोका, झड़प

Sat, 12 Sep 2026 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
SP leaders stopped while heading to Vinod Sahni's house; scuffle ensues.
काफिले को रोके जाने पर पुलिस से नोक झोंक करते कार्यकर्ता। 
जरवलरोड। गोंडा जिले के परसपुर थाना अंतर्गत रक्सड़िया मल्लाहन पुरवा गांव निवासी विनोद साहनी की हत्या के बाद से प्रशासन अलर्ट मोड में है। शुक्रवार को विनोद साहनी के घर जा रहे सपा नेताओं के काफिले को शाम करीब चार बजे घाघराघाट पर पुलिस ने रोक दिया। इससे नेताओं व पुलिस में झड़प हो गई। इस दौरान लखनऊ-बहराइच मार्ग पर जाम भी लग गया।
विज्ञापन

काफिले में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवधेश वर्मा, कटरा बाजार के पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे आदि सपा नेता शामिल थे। बताया गया कि रामनगर पहुंचने पर पुलिस ने सपा नेताओं को रोकने का प्रयास किया, लेकिन नेता आगे बढ़ने में सफल रहे। इसके बाद घाघराघाट पर पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने काफिले को रोक लिया। इस दौरान पुलिस और सपा नेताओं के बीच नोकझोंक और झड़प हुई।
विज्ञापन

काफिला रोके जाने के बाद घाघराघाट पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई और जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने सपा नेताओं को आगे जाने से रोकते हुए उन्हें पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचाया। काफिले में सूरज सिंह, संजय विद्यार्थी, सरफराज अहमद सोनू, अरशद हुसैन, सिद्धार्थ सिंह, दीपू यादव, अरमान खान, अभिषेक यादव, अनिल यादव और राजू कश्यप समेत अन्य नेता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed