{"_id":"6aa4511d2d0072fedf0d4869","slug":"houses-and-shops-built-on-irrigation-department-land-demolished-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-156617-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सिंचाई विभाग की जमीन पर बने मकान व दुकान ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सिंचाई विभाग की जमीन पर बने मकान व दुकान ध्वस्त
विज्ञापन
हुजूरपुर में नहर विभाग की जमीन पर अतिक्रमण हटवाते राजस्वकर्मी।
-
- 1
-
Link Copied
हुजूरपुर। धनपारा गांव में शुक्रवार को नहर विभाग की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया गया। हाईकोर्ट के निर्देश पर राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बुलडोजर की मदद से अवैध तरीके से निर्मित तीन मकान और एक दुकान को ध्वस्त कर विभाग की जमीन खाली कराई। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे।
नहर विभाग की जमीन पर कुछ लोगों ने लंबे समय से अतिक्रमण कर रखा था। इसको लेकर मामला हाईकोर्ट में चल रहा था। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद तहसीलदार पयागपुर अंबिका चौधरी के निर्देशन में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।
अभियान के दौरान नहर विभाग की जमीन पर अवैध तरीके से बनाए गए तीन मकान और एक दुकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। तहसीलदार अंबिका चौधरी ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों को पूर्व में कई बार नोटिस जारी कर जमीन खाली करने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद शुक्रवार को कार्रवाई की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार विशेश्वरगंज निशांत राना, कानूनगो रामलाल, लेखपाल पंकज समेत हुजूरपुर थाने के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।