फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Saryu water level recedes, but hardships persist.

Bahraich News: सरयू का जलस्तर घटा पर दुश्वारियां बरकरार

Sat, 12 Sep 2026 12:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Saryu water level recedes, but hardships persist.
महसी इलाके में उफनाई सरयू नदी।
बहराइच। सरयू नदी का जलस्तर शुक्रवार दोपहर बाद तेजी से कम होने लगा। करीब दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पानी घटने से बाढ़ का पानी गांवों से खिसकने लगा है। हालांकि एल्गिन ब्रिज पर नदी अब भी खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। शुक्रवार शाम चार बजे नदी का जलस्तर 106.22 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 106.07 मीटर है। एल्गिन ब्रिज पर 3,16,926 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया।
विज्ञापन


जलस्तर में गिरावट के बाद कई गांवों से बाढ़ का पानी निकलने लगा है, लेकिन महसी तहसील के टंच, जोधेपुरवा, छतरपुरवा, जोगलपुर, मल्हनपुर और तारापुर समेत कई गांवों के बाहर खेतों में अब भी पानी भरा है। निचले इलाकों में बसे गांव बाढ़ के पानी से घिरे हैं। रास्तों पर जलभराव और कीचड़ से दुश्वारियां अभी कम नहीं हुई हैं। घरों से पानी खिसकने के बाद ग्रामीण गृहस्थी सहेजने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

244 बाढ़ पीड़ित परिवारों को बांटी राहत सामग्री
तहसीलदार महसी विपिन चौरसिया ने बताया कि गलकारा ग्राम पंचायत के कटेला पुरवा गांव के 244 बाढ़ पीड़ित परिवारों को शुक्रवार को राहत सामग्री वितरित की गई। क्षेत्रीय विधायक सुरेश्वर सिंह ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री प्रदान की। इस दौरान प्रभावित परिवारों को अन्य जरूरी सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को जलस्तर की स्थिति
स्थान
जलस्तर
खतरे का निशान
डिस्चार्ज
शारदा बैराज 135.15 मीटर
135.49 मीटर
1,49,878 क्यूसेक

गिरिजा बैराज 135.20 मीटर
136.78 मीटर
1,25,721 क्यूसेक

सरयू बैराज 131.00 मीटर
133.50 मीटर
11,922 क्यूसेक
----

-तीनों बैराजों से सरयू नदी में छोड़ा गया पानी : 3,16,926 क्यूसेक
-एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर 106.22 मीटर, लाल निशान 106.07 मीटर

-घूर देवी महसी में जलस्तर 111.98 मीटर, लाल निशान 112.15 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed